दिल्ली प्रदर्शन से पहले बड़ा फैसला: मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट पर भी रोक

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने तथा कई ट्रेनों को रद्द करने के बाद अब नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।जानकारी के मुताबिक, जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है। हालांकि, इससे आम लोगों की आवाजाही और संचार सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई दिल्ली के जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। खबर के अनुसार, प्रतिबंध 9 अक्तूबर की रात 10 बजे से शुरू होकर 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।इस दौरान संबंधित क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इंटरनेट प्रतिबंध के कारण स्थानीय निवासियों, कारोबारियों और इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। यह व्यवस्था 9 अक्तूबर की रात से 10 अक्तूबर तक लागू की गई है। अलग-अलग मेट्रो लाइनों पर स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को अपने सफर की योजना बदलनी पड़ सकती है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे