Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

तेजी से वजन होगा कम, बस इन चीजों को करें रात के खाने से बाहर

रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)

अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं, तो केवल एक्सरसाइज या डाइटिंग से काम नहीं चलेगा। आपकी रात की डाइट यानी डिनर भी इस सफर में बेहद अहम भूमिका निभाती है। दरअसल, रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और इस दौरान गलत चीजें खाने से फैट तेजी से जमा होने लगता है। इसलिए अगर आप अपना वजन प्रभावी तरीके से कम करना चाहते हैं, तो डिनर में कुछ खाने को तुरंत बाहर करना जरूरी है।

सबसे पहले, सफेद चावल से परहेज करें क्योंकि इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाकर वेट लॉस की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इसके अलावा ऑयली और फ्राइड फूड जैसे समोसे, पकोड़े या पूरी रात के समय बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ये शरीर में अनावश्यक कैलोरी और फैट बढ़ाते हैं। मैदे से बने पास्ता और नूडल्स भी पचने में भारी होते हैं और इनमें फाइबर की कमी रहती है। वहीं, मिठाइयां, केक या आइसक्रीम जैसी मीठी चीजें रात के समय फैट के रूप में स्टोर हो जाती हैं। रेड मीट और चीज़ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी रात को पचने में समय लेते हैं, जिससे नींद और मेटाबॉलिज्म दोनों प्रभावित होते हैं।

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, वजन घटाने के लिए रात का खाना हल्का, कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होना चाहिए। डिनर में सब्जियां, सूप, सलाद या दाल जैसी चीजें शामिल करना न केवल वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है बल्कि पाचन और नींद को भी बेहतर बनाता है। याद रखें, वजन घटाने का राज सिर्फ “क्या” खाते हैं इसमें नहीं, बल्कि “कब” खाते हैं, इसमें भी छिपा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Exit mobile version