Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गुजरात बीजेपी पर केजरीवाल का तंज, कहा- रेवड़ी बांटने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते

केजरिवाल

केजरिवाल

अंकित कुमार तिवारी। सीआर पाटिल के रेवड़ी वाले बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि जनता को रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात पैदा नहीं होते बल्कि अपने दोस्तों और मंत्रियों को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसा हालात पैदा होते हैं। बता दें कि बुधवार को गुजरात इकाई के प्रमुख पाटिल ने आप का नाम लिए बिना कहा था कि लोगों को ‘रेवड़ी संस्कृति’ के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य और भारत श्रीलंका बन सकता है जो फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। दोस्तों को फ्री रेवड़ी देना पाप है।’ पाटिल ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को रेवड़ी कल्चर के प्रति जागरूक किया था।ये लोग गुजरात को श्रीलंका बनाना चाहते हैं
बीजेपी नेता ने कहा था, ‘देश में कुछ लोग रेवड़ी (मुफ्त चीजें) बांट रहे हैं। लेकिन गुजरात के लोगों को ऐसी रेवड़ी संस्कृति से गुमराह नहीं होना चाहिए। क्या ये लोग (आप) गुजरात को श्रीलंका बनाना चाहते हैं? हमें ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को समझाएं और उन्हें रेवड़ी संस्कृति के परिणामों के बारे में चेताएं।
बता दें कि गुजरात पहुंचने पर केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से वादा कर दिया है कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को फ्री में बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई काफी बढ़ गई है। बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों को बताया कि हमने
दिल्ली में फ्री बिजली दी। पंजाब में तीन महीने में फ्री बिजली दे दी। अब गुजरात में आप की सरकार बनने पर हम मुफ्त बिजली देंगे।

Exit mobile version