आईफोन 17 सीरीज आज रात होगा लॉन्च…
प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
वार्षिक आईफोन का दिन आ गया है। एप्पल का आश्चर्यचकित करने वाला इवेंट आज रात से शुरू, जो भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। अगली पीढ़ी की आईफोन 17 सीरीज़ से पर्दा उठेगा – वही सीरीज़ जो शुरुआती रेंडर और शानदार स्पेसिफिकेशन शीट के रूप में इंटरनेट पर छाई हुई है।
यह साल का सबसे बड़ा इवेंट भी माना जा रहा है, जिसमें संभवतः चार नए आईफोन 17 वेरिएंट, तीन नए Apple वॉच मॉडल और एयरपॉड्स प्रो का एक अपडेटेड वर्ज़न भी शामिल होने जा रहा है। एप्पल ने यह पुष्टि की है कि यह इवेंट अब तक का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है।
आईफोन 17 प्रो की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि यह 5.5–6mm मोटाई वाला सबसे पतला आईफोन हो सकता है। जो इसे आईफोन 16 Pro (8.25mm) से कहीं हल्का और स्टाइलिश बनाएगा। इसका वजन करीब 145 ग्राम रहने की उम्मीद है, जो इसे हाथ में पकड़ने में और आरामदायक बनाएगा। इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले होगा, जो एलटीपीओ टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।
इस बार नए डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। सामने आई कथित तस्वीरों के मुताबिक इस बार कंपनी स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल को चेंज करेगी। रियर कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर होगा, जो कैमरा बार की तरह होगा। हालांकि, कैमरा अरेंजमेंट में कंपनी ने कुछ भी चेंज नहीं किया है। लेकिन, कंपनी ने फ्लैश और LiDAR सेंसर को थोड़ा चेंज कर दिया है। इसके साथ चर्चा है कि फोन डुअल कलर टोन में रिलीज होगा।
बता दें कि एप्पल ने पिछले साल सितंबर में हुए इवेंट के बाद आईफोन 15 की कीमतें ₹10,000 कम कर दी थी, जबकि आईफोन 14 की कीमतें भी 2023 में नए आईफोन लॉन्च इवेंट के बाद इतनी ही कम हुई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में आईफोन 17 Air की कीमत लगभग 99,990 रुपये हो सकती है, जबकि सीरीज का टॉप-एन्ड मॉडल आईफोन 17 Pro Max इस बार 1,64,990 रुपये की प्राइस पर लॉन्च हो सकता है, जिससे यह एप्पल का अब तक का सबसे प्रीमियम और महंगा डिवाइस बन जाएगा।
