Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में एक और महिला के साथ वारदात, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक

Rajtilak Sharma। दिल्ली में महिलाओं के साथ वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में देश की राजधानी के आदर्शनगर इलाके में एक शख्स ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायाल हो गई । पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना को बीते सोमवार को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखविंदर की पहले से ही लड़की से जान पहचान थी। वह लड़की से दोस्ती तोड़ने के लेकर नाराज चल रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी में पता चला है कि आदर्श नगर के केवल पार्क इलाके में रहने वाली युवती किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। आरोपी सुखविंदर सिंह ने लड़की को सुनसान गली में अकेला पर कर उस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चाकू से अचानक हुए हमले में से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला करने के बाद आरोपी दिल्ली से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पड़के के लिए उसके फोन को सर्विलांस पर डाल दिया। उसके बाद उसकी तलाश की गई तो उसकी लोकेशन हरियाणा के अंबाला में मिली। इसके तुरंत बाद एक दिल्ली पुलिस की एक टीम को अंबाला के लिए रवाना किया गया। वहीं एक टीम ने उसकी लोकेशन पर नजर बनाए रखी। मंगलवार सुबह पुलिस को उसे पकड़ने में कामयाबी मिल गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है।

Exit mobile version