आईआईएमटी कॉलेज समूह में फ्रेशर्स छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत
राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित फ्रेशर वेलकम प्रोग्राम में नवागंतुक छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति डॉ. आर.के. खंडाल और एयर मार्शल संजीव कपूर ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन की तरफ से छात्रों को संस्थान की उपलब्धियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और मेहनत, अनुशासन तथा नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सीनियर छात्रों ने डांस, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, परिचयात्मक सत्र और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए छात्रों को आत्मीय माहौल प्रदान किया गया। दूसरी तरफ कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि आईआईएमटी परिवार में शामिल सभी छात्र भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर कॉलेज समूह के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. अंकुर जौहरी, डायरेक्टर डॉ. पूनम पांडेय, डीन एकेडमिक डॉ. एपी सिंह, डॉ. चंद्र शेखर यादव, डीन डॉ चंद्रशेखर यादव, सहित अनेक छात्र और फैकल्टी के लोग उपस्थित रहे।
