आईआईएमटी कॉलेज और बॉटलैब डायनैमिक्स के बीच एमओयू, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापना

 राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) नवाचार और कौशल विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आईआईएमटी कॉलेज समूह ने बॉटलैब डायनैमिक्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के दौरान कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल और बॉटलैब डायनैमिक्स के सीईओ तन्मय बंकर मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया कि यह साझेदारी छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें उद्योग की मांगों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। हमारा लक्ष्य ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जो भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का नेतृत्व कर सकें। वहीं बॉटलैब डायनैमिक्स के सीईओ तन्मय बंकर ने कहा कि एमओयू के तहत परिसर में शीघ्र ही ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी, जहां छात्र अत्याधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर कॉलेज समूह के डायरेक्टर जनरल  डॉ. अंकुर जौहरी, इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ. चेतन खेमराज, डीन डॉ. सीमा नायक, और सीएसई के डीन डॉ महेंद्र शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे