Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

अगर दिखे ऐसे लक्षण, तुरंत करें डॉक्टर से सम्पर्क

रोशनी शंकर ( ग्रेटर नोएडा )

ब्रेन ट्यूमर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों को लोग अक्सर मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं। यही लापरवाही कई बार खतरनाक साबित होती है। मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जय जगन्नाथन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेतों के बारे में जानकारी दी है।

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर दिमाग या उसके आसपास सेल्स की असामान्य ग्रोथ है। यह कैंसरस (घातक) और नॉन-कैंसर (सौम्य) दोनों हो सकता है। यदि ट्यूमर का आकार बढ़ जाए तो यह नसों, ब्लड वेसल्स और टिश्यूज पर दबाव डालकर दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। सबसे आम लक्षणों में लगातार सिरदर्द शामिल है। सामान्य सिरदर्द चिंता का विषय नहीं होता, लेकिन अगर यह बार-बार और असामान्य रूप से हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूरी है।विजन में बदलाव भी एक शुरुआती संकेत हो सकता है। धुंधला दिखना, डबल विजन या अचानक परिधीय दृष्टि का खोना ट्यूमर का लक्षण हो सकता है।

इसके अलावा, कॉग्नेटिव बदलाव जैसे याददाश्त कमजोर होना, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई या शब्द ढूंढने में परेशानी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार, अचानक मूड स्विंग्स यानी चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन जैसी समस्याएं लगातार बनी रहें तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। साथ ही हाथ-पैर में सुन्नता या झुनझुनी का बार-बार होना भी ब्रेन ट्यूमर की ओर इशारा कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर सिरदर्द साधारण नहीं होता। समय रहते इन लक्षणों की पहचान और जांच करना बेहद जरूरी है। शुरुआती पहचान और सही इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Exit mobile version