मानसून के दौरान बालों का कैसे रखें ध्यान? जानिए क्या करें ? क्या न करें ?
रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)
मानसून के दौरान, बारिश के पानी में नहाना सभी को पसंद होता है। लेकिन थोड़ी देर बारिश में नहाना आपको ज्यादा परेशान कर सकता है। बारिश के पानी से बालों से जुड़ी समस्याएं हों सकती है। इसके कारण आपके लंबे और काले बाल आपकी चिंता बन सकते हैं। बारिश में नहाने से आपके बालों में रूसी, जूं, खुजली, चिपचिपे होने, बाल झड़ना और बालों का कमजोर होने आदि समस्याएं हो सकती है।
इन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको अपने बालों के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बारिश के पानी में मौजूद बैक्टीरिया और प्रदूषण के कण आपके बालों को सीधे नुकसान पहुंचाते हैं।
क्या करें ?
कोशिश करें कि बारिश के पानी में बाल न भीगें, पर अगर बाल भीग जाएँ तो घर आकर तुरंत साफ पानी और हल्के शैम्पू से बाल धो लें। बारिश का पानी बालों को रूखा कर देता है, इसलिए हर धुलाई के बाद कंडीशनर ज़रूर लगाएँ। बालों के गीले रहने से उनमें रूसी की समस्या हो सकती है। इसलिए तौलिये से पोंछकर या हल्के ड्रायर से बालों को अच्छे से सुखा लें। हफ्ते में 1-2 बार नारियल या बादाम के तेल से मालिश करें, जिससे बाल मजबूत और पोषित रहे।
क्या न करें ?
गीले बालों को बांधकर न रखें, इससे फंगल इंफेक्शन और दुर्गंध हो सकती है। भीगे बालों में बार-बार हाथ या कंघी न करें, इससे बाल ज्यादा टूटते हैं। बहुत ज्यादा हेयर स्प्रे, जेल या केमिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें। किसी और की कंघी, तौलिया या हेयर ब्रश का इस्तेमाल न करें। लंबे समय तक बालों को गीला न छोड़ें, वरना चिपचिपापन और डैंड्रफ बढ़ सकता है।
जानिए सेहत से जुड़ी और भी खास टिप्स। आपको कैसी लगी यह खबर। कमेन्ट कर हमें जरूर बताएं।
