Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हिचकी बढ़ने के मामले चर्चा में, डॉक्टरों ने बताया क्यों अचानक आती है यह समस्या

रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)

अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि बातचीत के बीच, खाना खाते समय या अचानक कहीं बैठे-बैठे हिचकी शुरू हो जाती है। सामान्य लगने वाली यह स्थिति कई बार इतनी लगातार हो जाती है कि व्यक्ति बेचैन हो उठता है। शहरों में बढ़ती भागदौड़, जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत और ठंडे-गर्म पेय पदार्थों का बढ़ता इस्तेमाल इस समस्या को और आम बना रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तेज रफ्तार जीवनशैली का सीधा असर हमारे डायफ्राम पर पड़ता है। तेज़ी से खाना निगलना, हंसते-बोलते हुए भोजन करना और पेट का ज़रूरत से ज्यादा भर जाना—ये सभी कारण डायफ्राम में अचानक खिंचाव पैदा करते हैं, जिससे हिचकी आने लगती है। डॉक्टर बताते हैं कि आमतौर पर हिचकी कुछ मिनटों में खुद रुक जाती है, लेकिन यदि यह लंबी अवधि तक जारी रहे या बार-बार आए, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने हिचकी रोकने के लिए सरल उपाय, जैसे धीरे-धीरे पानी पीना और कुछ सेकंड तक सांस रोकना भी कारगर बताए हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Exit mobile version