उत्तर प्रदेश और बिहार में भारि बारिश की चेतावनी

बिहार

बिहार

कुमारी साक्षी: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकांश राज्यों में इस समय लू नहीं आंधी, तुफान, बादल, बारिश, और बिजली की संभावना है।

बहुत जल्द उत्तर भारत के अधिकांश राजयों में गर्मी और लू से निजात मिलने वाली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज आंधी व बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश 5 से भी ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है, जिसमे से फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा सहित अन्य जिलों में बारिश की उम्मीद की जा रही है। इन जिलों के साथ ही कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा, आदि जिलों में भी बारीश की संभावना हैं।

बिहार के 31 जिलों में मौसम विभाग ने दी बारिश और आंधी की चेतावनी। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटे से चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने कहा बिहार के येलो अलर्ट जिले सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, सारण, सिवान, गोपालगंज और दक्षिण मध्य बिहार में पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश के साथ आंधी की संभावना है।

मंगलवार शाम से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लगातार तेज बारिश जारी हैं। बुधवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना दी आईएमडी, भुवनेश्वर ने। उमाशंकर दास, आईएमडी के अधिकारी ने लोगों को बिजली गिरने से बचने की सलाह दी, कहा सूरक्षित स्थानों पर रहे। अगले कुछ घंटों में कटक और भुवनेश्वर के जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली और हल्की बारिश होने की संभावना है।

तेलंगाना के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी का जमाव हो गया है। घर से निकलने में भी आम लोगों को हो रही है दिक्कत।

तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय में हल्की बारिश की संभावना है। इनके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

About Post Author