दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज,राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून में एक बार फिर जोर पड़ा है मंगलवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली
मंगलवार को हुई बारिश ने जहां दिल्ली वासियों को गर्मी और उम्षाकें से राहत दी वहीं कई लाखों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा बारिश के कारण सड़कों पर जल भराव और वाहनों की धीमी रफ्तार से सुबह और शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग रहा सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ,रिंग रोड,द्वारका,जनकपुरी,आश्रम चौक,लक्ष्मी नगर,रोहिणी और पंजाबी बाग शामिल रहे। और अगर बात की जाए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मौसम की तो वहां भी मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, नोएडा के आसपास के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह तेज बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई जिससे लोगों को अपना गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा।

About Post Author