हरनाज सिंधू इन फिल्मों में कर चुकीं हैं काम, पर्सनल लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होगें आप…

हरनाज सिंधू

हरनाज सिंधू


पलक जैन -मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली चड़ीगढ की हरनाज सिंधू ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पंजाब की 21 वर्षीय महीला ने 2000 में लारा दत्ता की जीत के 21 साल बाद वही ताज हासिल किया। हरनाज ने पराग्वे और दक्षिण अफ्रिका की सुंदरियों को हराकर वे प्रतियोगिता अपने नाम किया। सिंधू को इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एडिया मेजा ने ताज पहनाया, जिसे विक्ष् स्तर पर लाइव –स्ट्रीम किया गया था।
2019 में रही थीं असफल :
संधू ने पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किए है। सबसे पहले साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चड़ीगढ के रूप को चुना गया। इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा । साल 2018 में हरनाज मिस मेक्स डमर्जिग स्टार इंडिया की विजेता रही तो वही 2019 में फेमिना मिस इंडिया की विजेता रही तो वही 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनी। हालांकि इसी साल उन्होने फेमिला मिस इंडिया में भी भाग लिया था पर वो अतिंम 11 जगह नहीं बना पाई थी।
इस साल 30 दिसंबर को मुंबई में आयोजित मिस दवा 2021 चड़ीगढ का प्रतिनिधित्व किया और बड़ी जीत हासिल की सौंदर्य प्रतियोगताओं के अलवा, उन्होने कुछ पंजाबी फिल्मों जैसे यारा दिया पू बरन और बाई जी कुट्टंगे में भी काम किया है।
चंड़ीगढ में जम्मी और पली –बढी संधू ने चड़ीगढ से ही स्कूलिंग और कांलेज की पढाई पूरी की है। हरनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने के बाद अंदाजा जाएगा कि वो विल्कुल नेक्टस गर्ल नेक्टस डोर वाली फील देती है। उन्हें आम लड़कियों की तरह दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है। इसके अलावा उन्हें एक्टिंग, म्यूजिक, योगा तैराकी, घुड़सवाली में भी दिलतस्पी है। हरनाज के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें पंजाबी में शेर लिखन् भी पसंद है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे