महाभारत के शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले, गूफी पेंटल हुए अस्पताल में भर्ती

चंचल सैनी। फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के शकुनी मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल, इस वक़्त अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तबीयत में हल्का सुधार है। गूफी पेंटल ने अपनी दमदार एक्टिंग से शकुनी के किरदार में जान डाल दी थी। उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में भी काम किया है।लेकिन आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से ही जानते हैं।हाल ही में एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्टर की तबियत के बारे में बताया गया है। पोस्ट शेयर करते हुए टीना ने लोगों से उनकी अच्छी सेहत और जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना करने की मांग की है। गूफी पेंटल की उम्र 78 साल है। एक्टिंग का शौक गूफी पेंटल को ऐसा था कि वो आपनी इंजीनियरिंग बीच में ही छोड़कर वो मुंबई चले गए थे, और एक्टिंग में करियर बनाने की ठान ली थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी, और फिर बाद में उन्होंने कई सीरियल और फिल्मों में भी काम किया। एक्टर ने ‘महाभारत’, ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे टीवी सीरियलस में भी काम किया है। लेकिन आज भी उन्हें बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के रूप में लोग सबसे ज्यादा जानते हैं। ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल प्ले करके वो लोगों के बीच मशहूर हो गए। गूफी पेंटल ने टेलीविजन सीरियल्स के अलावा भी ‘दावा’, ‘सुहाग’, ‘देश परदेस’ और ‘घूम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें पर्दे पर पिता का रोल प्ले करते हुए कई बार देखा है। गूफी एक्टर के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर भी है। 1993 में उनकी पत्नी पेखा पेंटल की मौत हो गई थी। इसी के साथ-साथ अब फैंस भी एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है।

About Post Author