Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

स्वच्छता ही सेवाः गांधी जयंती पर सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला कौंडो संघ एवं सेवा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सेवा फाउंडेशन द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट की कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। बच्चों ने अपने उत्साह और समर्पण के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर यह संदेश दिया कि “स्वच्छता का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।”

अभियान में सेवा फाउंडेशन के अधिकारी, संघ के कोच एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर समाज को स्वच्छता और सेवा की भावना से प्रेरित किया।

इस अवसर पर सेवा फाउंडेशन के श्री प्रखर सिंह जी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम सेवा फाउंडेशन के सहयोग से निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version