दिल्ली में चार लोग दुबे-पार्टी के बाद यमुना में नहाने से बड़ा हादसा
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पार्टी के बाद यमुना नदी में नहाने उतरे चार लोग डूब गए। चार लोगों में से एक का शव बरामद हो चुका है और तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों द्वारा बचाव और तलाश शुरू की गई। चार लोगों में से एक का शव मिला जिसकी पहचान गीता कॉलोनी के निवासी सोनू (45) के रूप में हुई है। और अन्य तीन लोगों की तलाश जारी है। अंधेरा हो जाने के कारण तलाश का कार्य दोबारा मंगलवार की सुबह शुरू किया गया। अधिकारी देशपाल ने बताया शाम करीब 7:20 पर कुछ लोगों के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की दो गाड़ियां तुरंत वहां पहुंची। पुलिस को पहुंचने पर पता चला की मजदूरी करने वाले सोनू के साथ अन्य तीन साथी पार्टी करने के बाद मदीना मस्जिद के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। यमुना में तेज बहाव के कारण चारों लोग डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों के साथ तलाश का कार्य शुरू कर दिया यमुना में तेज बहादुर के कारण तलाश कार्य में कठिनाइयां आई। कुछ देर बाद गोताखोरों ने सोनू की तलाश कर ली। जिसे तुरंत एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से अपील की बिना सुरक्षा व्यवस्था के तेज बहाव में नदी में नहाने के लिए न उतरे।
