Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में सीजन की पहली ठंड भरी सुबह

दिल्ली में जाड़ा

दिल्ली में जाड़ा


अंकित तिबारी: उत्तर भारत मे ठंड अपने चरम सीमा पर है , य़हाँ लागातार सीजन की पहली ठंड लोगों को ठिठुरा रही है , राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाके और पहाडी इलाकों में बर्फबारी की शिलसिला शुरू हो गयी है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का कहर जारी है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे और शीतलहर शुरू हो गई है। उत्तर भारत के कई शहरों में शनिवार(18 दिसंबर) को तापमान में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। आज सुबह मैदानी क्षेत्रों में चूरू का तापमान सबसे कम रहा जो माइनस में पहुंच गया वहीं अमृतसर में 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत के विभिन्न शहरों में आज सुबह 8.30 बजे मापा गया तापमान का रिकॉड देखिए

दिल्ली :6.0
चूरू: -1.1
अमृतसर: 0.7
गंगानगर: 1.1
नारनौल: 3.0
हिसार: 4.0
हरियाणा में शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा नारनौल
हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को नारनौल हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार न्यूनतम तापमान में वीरवार के मुकाबले 3.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Exit mobile version