दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की छत पर चिमनी में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की छत पर सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे एक चिमनी में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने छह गाड़ियों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में उस पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से इसे इमारत के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के दौरान परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी बड़े नुकसान की सूचना मिली है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
