अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को कर सकता खराब

अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को कर सकता खराब

अमरूद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर, यह फल आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस फल को कई तरह से खाने के काम में लिया जा सकता है। जैसे – खट्टी-तीखी चटनी, मीठा जैम बनने में। फल ही नहीं अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अमरूद के पत्तों के अर्क को आहार में शामिल करने से हृदय स्वास्थ्य, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन इसके बाद भी इस फल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सभी के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, कुछ विशेष परिस्थितियों में अमरुद खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को अमरुद नहीं खाना चाहिए।

अमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। इन दोनों में से किसी की भी उच्च खुराक होने पर आपको ब्लोटिंग की समस्या  हो सकती है। पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण हमारे शरीर को बहुत अधिक विटामिन- सी को अवशोषित करने में कठिनाई होती है, इसलिए ओवरलोडिंग अक्सर सूजन को बढ़ाता है। वही फ्रुक्टोज भी यही काम करता है। लगभग 40 प्रतिशत लोग फ्रुक्टोज मालएब्जॉर्प्शन नामक स्थिति से पीड़ित हैं। इसमें शरीर नेचुरल शुगर को अवशोषित नहीं कर पाता है। अमरूद में फाइबर होता है, जो कब्ज को कम करने और पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। लेकिन अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है, खासकर अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह फ्रुक्टोज मालएब्जॉर्प्शन के कारण भी होता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे खाएं।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अमरूद पसंदीदा फलों में से एक है। हालांकि, यदि आप डाइट में इस फल को शामिल कर रहे हैं, तो आपको अपने ब्लड शुगर को ट्रैक करते रहने की बहुत जरुरत है। 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। इसलिए, बहुत अधिक खाने से ब्लरड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

एक दिन में एक अमरुद खाना खूब होता है। ब्रेकफास्ट। और लंच के बीच, या एक्सोरसाइज से पहले या बाद में अमरुद खा सकते हैं। रात में अमरुद खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है।

About Post Author