Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भारत में ही लें विदेशी टूर का मजा, खूबसूरती ऐसी की यहीं बसने का करे मन

पर्यटन स्थल

पर्यटन स्थल

काजल मौर्या। हर साल अगर आप छुट्टियां बिताने विदेशों में जाते हैं, तो पहले एक बार  भारत में ही स्थित कुछ ऐसे टूरिस्ट स्पॉट के बारे में जरूर जान लें। भारत एक विशाल देश है और यहां घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरती सी जगह हैं। भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां पर विदेशी टूरिस्ट स्पॉट की झलक देखने को मिलती है। पर फिर भी ना जाने क्यों लोग अपने देश को छोड़कर छुट्टियां मनाने दूसरे देशों में जाते हैं। अगर आप को भी छुट्टियों में विदेश यात्रा करना पसंद है, या फिर आप भी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो प्लान बनाने से पहले एक बार भारत में ही स्थित इन पर्यटन स्थालों के बारे में जरूर जान लें। यहां पर ऐसी कई खूबसूरती सी जगह हैं हमारे भारत में, जो विदेश की मशहूर जगहों की याद दिलाते हैं।

राजस्थान के कोटा से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बूंदी एक बहुत ही सुन्दर और मशहूर खूबसूरती सी जगह है। महलों और किलों से घिरी इस जगह के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बूंदी के आकर्षण का कारण है यहां के बगीचों से घिरे नारंगी, आम, अमरूद और आम के पेड़। यह शहर अरावली रेंज, नदियों, जौ और गेंहू के खेतों से घिरा हुआ है। यह जगह भीड़-भाड़ से दूर है और यह जगह उन लोगों को बहुत पसंद आएगी जो शहर के शोर से कुछ दिनों के लिए दूर जाना चाहते हैं।

आपको अगर स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती पसंद है और आप इन जगह पर जाना चाहते हैं या लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आप भारत के नॉर्थ-ईस्ट में असम के माजुली में जाकर जरूर देखें। दुनिया के सबसे बड़े मीठे पानी के रिवर आईलैंड में से एक खूबसूरती सी जगह है यह असम का माजुली है। जबकि फूलों की घाटी नागालैंड़ में स्थित ज़ुकोउ घाटी अपनी हरियाली और शांति के लिए जानी जाती है। सिक्किम में त्सोंगमों झील भी एक प्राकृतिक आश्चर्य है अपने खूबसूरती को लेकर।

Exit mobile version