दिल्ली एनसीआर सहित आसपास महसूस हुए भूकंप के झटके

लवी फसवाल। भारत की राजधानी दिल्ली में अभी अभी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जिसमें भूकंप की तीव्रता 7.7 के आसपास रही।आपको बता दें हाल ही में दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अभी भूकंप से हुई हानि की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके तेज होने के कारण बहुत लोगों ने महसूस किए हैं। जिसके चलते लोग सहम गए है। लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। यह झटके करीब 10 बजकर17 मीनट तक महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके भारत समेत पाकिस्तान, तजाकिस्तान और चीन में भी महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं।

About Post Author