ई-रिक्शा चालक की मौत, बैटरी चार्ज करते समय लगा करंट

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक चार्जिंग प्वाइंट पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 साल के योगराज गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चार्जिंग प्वाइंट के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।पश्चिम जिला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी बाग थाना पुलिस को बालाजी अस्पताल से करंट लगने के बाद एक युवक को भर्ती कराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 28 साल के योगराज गौतम को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।जांच में पता चला कि मृतक मूलत बुलंदशहर यूपी का रहने वाले थे। योगराज अविवाहित थे और अपने परिवार के साथ पश्चिम पुरी, पॉकेट-एक में किराए पर रह रहे थे। परिवार में माता-पिता व भाई हैं।

About Post Author