Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

इन 3 पौधों का सूखना होता है धन की हानि जानिए कैसे..

धन

धन

निधि वर्मा। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं हो सकती। कहने का अर्थ है कि पृथ्वी पर अगर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो यहां पर कुछ भी नहीं पनप सकता है। वास्तुशास्त्र में भी पेड़-पौधे के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। पौधे भी हमारे भाग्य और जीवन को प्रभावित करते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर के आसपास लगाने से सुख-समृध्दि के साथ शारीरिक, आर्थिक लाभ मिलता है। इसके साथ ही घर से नकारत्मक ऊर्जा निकल जाती है। जिसमें से कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया है जिसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन पौधे का सूखना या मुरझाया व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर डालती है। आईए जानते है किस प्रकार से हमारे जीवन में इनका महत्व है।

शमी का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। यह पेड़ भगवान शिव को काफी प्रिय है। इसके साथ ही इस पौधें का संबंध भगवान शनि से है। ऐसे में अगर अचानक शमी का पौधा सुख जाए तो समझ लें कि कुंडली में शनि की स्थति खराब है। ऐसे में व्यक्ति को धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को उस पौधे की जगह दूसरा शमी का पेड़ लगा देना चाहिए।


वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है। लेकिन कई बार अचानक से मनी प्लांट सूख जाता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूख जाना अशुभ होता है। व्यक्ति को आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृध्दि बनी रहती है। अगर अचानक से तुलसी का पौधा मुरझा जाए, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन हानि के साथ किसी अनिष्ट का समना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version