Rajtilak Sharma गौतम बुध नगर के सांसदडॉ. महेश शर्मा आज सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दादरी, चोंना, NTPC, पंचकुला, अल्फा, बीटा, गामा, हरमुख अपार्टमेंट, गोर सिटी, के लोगों से  संवाद किया  और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत निदान करें। इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि

मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास कार्यों में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फ़ैसले धारा 370, राम मंदिर का निर्माण, हम सभी की आस्था जिसका 500 वर्षों का इंतज़ार ख़त्म हुआ। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा जिसको सारा विश्व देखेगा और 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा उसके लिये देश में लोगों को जागरूक बनाने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चल रही है। इससे सीधे सीधे जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थी को लाभ हो रहा है। उन्होंने लोगो से 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाने की अपील की। इस आसार पर मुख्य रूप से  दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत  अध्यक्ष  अमित चौधरी, गीता पंडित, प्रेम प्रधान, मुकेश चौहान, देवा भाटी, मनोज शिसोदिया, एच के शर्मा, कर्मवीर आर्य, राहुल पंडित, महेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About Post Author