Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 पौधे, हो सकते हैं कंगाल

पौधा

पौधा

निधि वर्मा। वास्तु शास्त्र घर के साथ-साथ आपके घर के अंदर रखी सभी वस्तुओं की सही दिशा तय करने में भी विशेष रूप से लाभदायक है। घर में वस्तु के अनुसार रखी कोई भी चीज घर में सकारात्मकता लाती है। वही कोई भी ऐसी वस्तु जो गलत दिशा में रखी हुई हो तो आपके घर से खुशहाली छीनकर आपको कंगाल भी कर सकती है।

ऐसी ही वस्तुओं में से एक है घर में सही या गलत स्थान पर रखे हुए पौधे सही स्थान पर रखे होते हैं तब यह घर के लिए सकारात्मक ऊर्जा का द्वारावा खोलने में मदद करते हैं। वही कुछ पौधों को गलत दिशा में रखने से आपके घर की सुख समृध्दि तक छिन सकती है। मुख्य रूप से घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी कुछ पौधे नहीं रखने चाहिए नहीं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

  1. तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में लगाना घर के लोगों के लिए और उनकी समृद्धि के लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन इसे घर में लगाते समय दिशा का मुख्य ध्यान रखना जरूरी है। घर में तुलसी का पौधा भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा में लगाया गया पौधा घर के नुकसान को बढ़ावा देता है। इस दिशा में यदि तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो वह घर की आर्थिक स्थिति को बिगाड़कर आपको कंगाल बना सकता है।

 ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार यदि आपके घर की सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लग हो तो यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने में मदद करता है। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को हमेशा घर की सही दिशा में लगाना चाहिए।

ये ऐसा पौधा है जिसकी पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक करते हैं। लेकिन इसे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा ये घर के विनाश का कारण भी बन सकता है। शमी के पौधें को भुलकर घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए और ख़ासतौर पर किसी भी अंधेरी जगह पर इसे न लगाएं अन्यथा ये दुखों का कारण बन सकता है।

रोजमेरी के पौधे को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पौधा वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है। यह वास्तु का ऐसा पौधा है जिसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

केले के पौधे को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और विष्णु पूजन में केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार केले के पौधे को कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 

Exit mobile version