रानी अहिल्या बाई की जयंती को लेकर जिला बीजेपी की बैठक

 

 राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) भाजपा  गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय  तिल पता गोल चक्कर पर रानी अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी जन्म जयंती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में  जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जन्म महाराष्ट के चौड़ी गांव में हुआ था।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्व नाथ कॉरिडोर में उनकी में प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि  पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर जी ने काशी विश्व नाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेको मंदिरों का जीर्णोद्वार कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, धर्मेंद्र भाटी, रजनी तोमर, दीपक भारद्वाज, देवा भाटी, सरफराज अली आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author