Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नोएडा में डेंगू का कहर, 22 दिनों में 245 मरीज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

रोशनी शंकर। ( ग्रेटर नोएडा )

नोएडा में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 22 दिनों में यहां 245 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि डेंगू गंभीर स्थिति में जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर लक्षणों की पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।

डेंगू के शुरुआती लक्षण

आमतौर पर मच्छर के काटने के 3 से 7 दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

अचानक तेज बुखार (104-105 डिग्री फारेनहाइट तक)

सिरदर्द और आँखों के पीछे दर्द

मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द (इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है)

बचाव के उपाय

घर और आसपास पानी जमा न होने दें। गमले, कूलर, टायर, बाल्टियाँ हर हफ्ते साफ करें।

पानी की टंकियों और बर्तनों को ढक कर रखें।

पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें।

दरवाजों-खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

दिन के समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में ही काटता है।

अगर डेंगू हो जाए तो क्या करें?

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।

भरपूर आराम करें और पर्याप्त तरल पदार्थ लें।

ओआरएस, नारियल पानी, नींबू पानी और फलों का रस पीते रहें।

प्लेटलेट्स की नियमित जांच कराते रहें।

डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें।

विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई से इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रहा जा सकता है।

डिसक्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Exit mobile version