Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दूसरे तरह के तीसरे मोर्चे की तैयारी में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल

Roshan Pandey। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का एक ग्रुप तैयार कर रहे है, बताया जा रहा है। की इस ग्रुप में 8 राज्य के सीएम शामिल है, उन्होंने ने बताया की आठों मुख्यमंत्रियों ने यह तय किया है की हर महीने अलग अलग 8 राज्यो में जाएंगे और उन राज्यो के अच्छे काम को देख कर वो काम अपने राज्यो में भी अमल में लाएंगे, आपको बता दे की इन 8 राज्यो के गुटो में कांग्रेस का कोई सांसद या मुख्यमंत्री या कांग्रेस प्रधान राज्य सम्मिलित नहीं है, यह गुट पूर्ण तरह से गैर कांग्रेसी रखा गया है, अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल कर्नाटक के दौरे से आए है, और उन्होंने वहा पर अन्य राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ रैली भी की, जिसमे केसीआर “कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव” तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी सामिल थे, साथ ही केजरीवाल ने शिव सेना के उद्धव और राज ठाकरे से भी मुलाकात की जहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी जो की अभी सवालों के घेरे में है जिन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार पर आवाज भी उठाई की केंद्र उनको मुख्यमंत्री होने का अहसास नही होने दे रहा है, उन्होंने ने हालाना बयान में कहा की “मै एक चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, कृपया मेरे साथ ऐसा रवैया ना अपनाए” साथ ही उन्होंने आरोप भी लगाया की दिल्ली में केंद्र के द्वारा क्रियाकलापों को भी रोका जा रहा है।

Exit mobile version