आसमान से बरसी मौत-बिजली गिरने से दो लोगों ने गंवाई जान, तीन की हालत गंभीर; खेत में कर रहे थे धान की रोपाई

नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में गौशाला के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई।
सभी लोग बारिश के बीच खेत में धान लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और खेत में काम कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, मझोला के गांगन वाली मैनाठेर निवासी बिलाल का खेत गौशाला के पास है। बुधवार को खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे तेज बारिश होने लगी। जिस कारण सभी युवक और युवतियां एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बिजली गिर गई। इस हादसे से चीख पुकार मच गए। आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े और युवक व युवतियों के परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद परिजन आ गए और सभी को साईं अस्पताल ले गए। जहां घायलों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ अभिनव द्विवेदी ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं जबकि तीन युवतियां अस्पताल में भर्ती कराइ गई हैं।

About Post Author