मेरठ फ्लाईओवर पर मौत, टायर फटने से कार गिरी, तीन की जान गई
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा हो गया है। यहां सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कई पलटी खाने के बाद वह फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए करीब 60 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे थे युवक धमाके की आवाज के बाद आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी है। तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव में जुट गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया। सवार मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे थे। हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे दादरी में सकौती फ्लाईओवर के पास हुआ। दो युवकों की मौके पर हुई मौत, यह हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह टूट गई ।पुलिस का कहना है कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल का उपचार जारी है। पुलिस की मानें तो दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार पर दिल्ली का पंजीकरण अंकित है।प्रारंभिक आशंका है कि सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हो सकते है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी थी।पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, लेकिन सभी में लॉक लगा होने की वजह से उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर मृतकों और घायल की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
