मौत का हाइवे: घरों पर पलटा ट्रक, 3 की दर्दनाक मौत, JCB से निकली तीसरी लाश
नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज, भागलपुर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाइवे 3 घरों पर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि हाइवा की स्पीड करीब 60-70 के करीब थी। एकदम से उसका टायर फटा। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और बालू लदा ट्रक सड़क किनारे बने 3 घरों पर पलट गया।
गाड़ी के नीचे दबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुड्डू डोम के बेटी राधा कुमार (4), अंकुश कुमार (3) और भिखारी डोम की पत्नी इंदु देवी (50) के तौर पर हुई है। 3 साल की राधा की बॉडी 20 से ज्यादा टुकड़ों में मिली। पिता अपने हाथ से बेटी के टुकड़े चुनते रहे। 4 साल का अंकुश बालू के ढेर में दबा था। पिता ने बालू हटाकर उसे निकाला तो लाश मिली। चादर में रखकर वो उसे अस्पताल ले गए। 50 साल की इंदु देवी हाइवा के नीचे दबी थीं। उनकी बॉडी निकालने के लिए JCB बुलवानी पड़ी। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हादसे में भिखारी डोम की पत्नी की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह के करीब 8 बजे थे। घर में खाना बन रहा था, खाकर मजदूरी के लिए जाने की तैयारी थी। मैं घर में ही बैठा था। अचानक से तेज आवाज आई। ये इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। एक पल के लिए आंखें बंद सी हो गई। आंख खुली तो देखा कि हाइव हमारे घरों पर पलटा है। मेरी पत्नी बालू लदे ट्रक के नीचे दबी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमारी मदद के लिए आसपास के कुछ लोग आए।
पुलिस को भी बोला गया था, लेकिन पुलिस को आने में 1 घंटे लग गए। पुलिस अपने साथ एंबुलेंस भी लेकर नहीं आई थी। आसपास के कुछ लोगों की मदद से हमने बालू में दबे लोगों को बाहर निकाला और ऑटो सो अस्पताल भिजवाया।
कुछ लोगों ने मुझे वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हाइवा और बालू के नीचे 10 से ज्यादा लोग दबे थे। 2 बच्चे भी थे। थोड़ी देर पहले ही मैंने दोनों से बात की थी। वो बहुत प्यारे थे। मेरे साथ खेलते थे। अस्पताल आई तो मैंने उनके बारे में पूछा पता चला कि वो दोनों मर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि हाइवा खगड़िया से नवगछिया की तरफ जा रही थी। टायर ब्लास्ट होने की वजह से ये हादसा हुआ। सूचना के बाद ट्रैफिक DSP अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। JCB की मदद से बालू नीचे दबी लाश को निकाला गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-31 को लगभग 45 मिनट तक जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस के प्रयास से स्थिति को नियंत्रित कर जाम हटाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया।
DSP अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सड़क के सिंगल लेन होने और ओवरस्पीडिंग के कारण दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर ओवरस्पीड और सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार चालान और अन्य कार्रवाई की जा रही है।
