आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला छूकर निकली गोली

दीपक झा। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर देवबंद में अपने ही पार्टी के नेता के घर गए थे। वहां से जब वह लौट रहे थे तो उन पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें वह जख्मी हो गये। हालांकि, उनको गंभीर रूप से चोटें नहीं आई। गोली छूकर निकल गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब यह किसने करवाया, यह सबसे बड़ा सवाल है? चंद्रशेखर को जब गोली लगी तो तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। चंद्रशेखर पर हमले की खबर मिलते ही खलबली मच गई। चारों तरफ एक हंगामा मच गया कि आखिर उन पर हमला किसने करवाया। हमलावरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। पूरे जिले में चेकिंग चल रही है।

आपको बता दें तो वारदात देवबंद का है। जहां गांधी कॉलोनी के पास यह घटना हुई। चंद्रशेखर बुधवार को बंद देवबंद में एक प्रश्न पगड़ी में शामिल हुए। वह अपनी गाड़ी फॉर्चूनर से गए थे, और जब लौट रहे थे। उसी वक्त कहा जा रहा है कि एक गाड़ी ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें से एक गोली उनके कमर तक छूकर निकल गई। चंद्रशेखर ने खुद इसको लेकर बयान दिया, उन्होंने कहा कि वह खतरे से बाहर हैं। लेकिन यह हमला किसने करवाया अभी तक साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर मुलायम सिंह के भाई और अखिलेश यादव के चाचा ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आज अराजक तत्व अपने सभी हदों और शहरों को तोड़ने में लगे हैं।

About Post Author