बेटी ने की अपनी ही मां हत्या, सूटकेस में लाश लेकर थाने पहुंची

बेबी कुमारी। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल की रहने वाली फिजियोथैरेपिस्ट बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी। वह अपने पति के साथ रहती थी। और उसकी मां भी साथ ही रहती थी इसी दौरान दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी मां की हत्या कर सूटकेस में शव लेकर थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया। पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने यह कहा कि उसने ही अपनी ही मां की हत्या की है। यह घटना शहर के मइको लेआउट पुलिस स्टेशन लिमिट की है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे 35 साल की एक महिला एक नीले रंग का सूटकेस लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, युवती एक फिजियोथैरेपी है, और अपने पति के साथ यहां रह रही थी। अपनी मां से लगातार उसका झगड़ा होता रहता था। ऐसे में उसने नींद की दवा खिलाकर अपनी मां की हत्या कर दी। अब ऐसा दौर चल रहा है, जिसमें आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते। खैर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई, और हर पहलू की जांच कर रही है। महिला ने आखिर अपनी ही मां की हत्या क्यों की? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे