Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के लिए फायदेमंद है जानिए कैसे…

खीरा

खीरा

निधि वर्मा। गर्मियों का मौसम सेहत की देखभाल को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण जरूर माना जाता है, पर इस समय कई ऐसे फल- सब्जियां उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन शरीर रे लिए विशेष पायदेमंद हो सकता है। खीरा ऐसा ही एक पसंदीदा फल है, जो गर्मी के दिनों में बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होता है। खीरा लाभकारी पोषक तत्वों के साथ-साथ कई प्लांट बेस्ड यौगिकों और एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। शरीर में पानी की पूर्ति करने वाले इसके गुण इसे गर्मियों के लिए सबसे पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं। सलाद से लेकर पेय तक, खाने से लेकर चेहरे पर लगाने तक, खीरा संपूर्ण सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है।


गर्मी के दिनों में चूंकि डिहाइड्रेशन का जोखिम अधिक हो जाता है, ऐसे में रोजाना आहार में खीरा को शामिल करने से आप इस समस्या से बचे रह सकते हैं। खीरा कैलोरी में कम होते हैं और इसमें अधिक मात्रा में पानी और घुलनशील फाइबर होता है, जो इसे हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और वजन को नियंत्रित रखने के लिए आदर्श बनाता है। खीरा में प्राकृतिक रूप से मौजूद गुण सेहत के लिए इसे कई और प्रकार से लाभदायक बनाते हैं।
खीरे में मौजूद पानी की मात्रा इसे काफी पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक बनाती है। खीरा का सेवन तापमान में होने वाले बदलाव के दुष्प्रभाव से बचाने और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक हो सकता है। खीरा का सेवन करके शरीर के लिए रोजाना पानी की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है।


खीरा का सेवन करने पर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। सबसे पहले ये कैलोरी में कम होते हैं, ऐसे में इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता। 100 ग्राम खीरे में सिर्फ 16 कैलोरी होती है। इसका मतलब है कि आप अतिरिक्त कैलोरी के बिना खीरा खा सकते हैं। खीरा का सलाद और रायता, ताजगी और स्वाद को बढ़ाने के साथ आपका सेहत को कई और तरह से भी लाभ दे सकते हैं।

Exit mobile version