सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ… पीएम मोदी रहे मौजूद।


प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

देश को अपना 15वां उपराष्ट्रपति मिल गया है। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को 15वें उपराष्ट्रपति का शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश के काफी गणमान्य नेता मौजूद थे। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पूर्व उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। राधाकृष्णन ने अपने प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटो से शिकस्त दी थी। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे। वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिले थे। शपथ समारोह के समापन के पश्चात उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

53 दिन बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में लौटे धनखड़।

देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में अपना पद त्याग इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए हैं। पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखाई दिए। 53 दिनों के लंबे इन्तजार के पश्चात धनखड़ नजर आए।

कौन है उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन?

इनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1954 को हुआ था। उन्होंने अपनी रुचि राजनीतिक क्षेत्र में दिखाई। अब वह भारत के उपराष्ट्रपति है। 2024 से महाराष्ट्र के 24वे राज्यपाल थे। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और कोयंबतूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी थे। हाल तक वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया था। वह 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे। जो लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय (एमएसएमई) के अधीन है।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार रहे बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी हार के बाद बयान देते हुए कहा था कि वह इस परिणाम को विनम्रतापूर्व स्वीकार करते हैं। लेकिन उनका वैचारिक संघर्ष आगे और भी जोरदार ढंग से जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं और समर्थन के लिए विपक्ष का आभार व्यक्त किया।

About Post Author