Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हिमाचल में ठंड का कहर, जानिए कितना रहा तापमान

तापमान

तापमान


निधि वर्मा, हिमाचल प्रदेश के मनाली और दूसरे हिल स्टेशन इस बार व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्र के लिए तैयार हैं। देश भर से आने वाले टूरिस्ट पहली बार अटल टनल रोहतांग के कारण लाहौल की बर्फीली वादियो में भी व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे। लाहौल की वीदियों में भी लगातार हिमपात हो रहा है, इससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
प्रदेश में 23 दिसंबर से पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बर्फबारी की संभावना बन रही है। मनाली के ज्यादातर होटलों के 60% कमरे बुक हो चुके हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले सैलानियों की आमद में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। टूरिस्ट प्लेस में बर्फ की सफेद चादर बिछते ही होटलों में बुकिंग बढ़ गई है।
वहीं, रविवार को दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। 10 डिग्री से नीचे और सामान्य से 4.5 सेल्सियस डिग्री तापमान होने पर कोल्ड डे माना जाता है।
मनाली के करीब 60% होटल पैक हो गए हैं। अगले हफ्ते तक 80% होटल बुक होने की उम्मीद है। ज्यादातर में 25 से 35% की छूट दी जा रही है। होटलों में डीजे और बांसुरी की धुन पर कैंडल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया गया है। पर्यटन नगरी मनाली के लोकल साइट सीन क्लब हाउस, मनु मंदिर, हिडिंबा मंदिर, मनमोहक वन विहर, वशिष्ठ मंदिर, नगर रोरिक आर्ट कैसल में भी सैलानि. का जमघट लगने लगा है।
होटल एसेसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर में पर्यटकों को अच्छे पैकेज के साथ बेहतरीन सुविधाएं देंगे। मनाली के ज्यादातर होटलों में 50 से 60% एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मनाली आने वाले हर एक पर्यटक को बेहतरीन सुविधाएं देना एसोसिएशन की प्राथमिकता रहेगी।

Exit mobile version