मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अटकलों के बावजूद खारिज किया इस्तीफ़ा

लवी फंसवाल। हिंसा में झुलस रहे मणिपुर राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह से ही सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर विवाद चल रहा था। कहा जा रहा था कि सीएम राज्यपाल से मिलकर दोपहर को इस्तीफा दे देंगे। लेकिन शाम को बीरेन सिंह ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले कई महिलाओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा पत्र फाड़ दिया था।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही मणिपुर हिंसा के लेकर चल रहे मामले में विवादों में था। कहा जा रहा था कि बीरेन सिंह दोपहर को मणिपुर के राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलेंगे। जिसके बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन जब सीएम बीरेन सिंह अपने भवन से निकले तो कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया, और मुख्यमंत्री के काफिले को आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद कुछ महिला समर्थकों ने उनके इस्तीफे को फाड़ दिया, और उनसे रिजाइन नहीं करने के लिए अनुरोध किया। मणिपुर में गुरुवार को फिर से भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल भी हुए। जिससे एन बीरेन सिंह के पद को छोड़ने के लिए अटकलें तेज हो गई है। पीटीआई के मुताबिक, महिला नेता क्षेत्रमयुम शांति ने कहा, ‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, बीरेन सिंह सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और उपद्रवियों पर नकेल कसनी चाहिए। ‘शनिवार को ही मणिपुर की स्थिति को लेकर गृहमंत्री शाह ने 18 पार्टियों के साथ सर्वदलीय बैठक की थी। बैठक में सपा और आरजेडी ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की थी। साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की थी।

About Post Author

आप चूक गए होंगे