छात्रों पर कार्रवाई का मामला, पुलिस कमिश्नर और छात्रों के खिलाफ शिकायत पर कोर्ट का फैसला
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद मार्ग थाना एसएचओ को निर्देश दिया है कि वह शिकायतों को आज शाम 5:00 बजे तक केस डायरी में दर्ज करें। शिकायत दिल्ली दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी है। शिकायत करने वालों ने दिल्ली पुलिस में आयुक्त कुछ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, पुलिस अधिकारियों में अनुराग कुमार और संदीप लंबा जैसे नाम शामिल है। उन्होंने 23 जुलाई को शिकायत दर्ज की थी लेकिन उन्हें कोई शिकायत की रसीद नहीं मिली थी। दिल्ली पुलिस मैं अदालत को बताएं कि किसी तकनीकी खराबी के कारण रसीद जारी नहीं हो सकी। पुलिस ने आश्वासन दिया की रसीद उपलब्ध कर दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने आश्वासन देते हुए याचिका करने वाले लोगों की शिकायत दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
