ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, जंतर मंतर पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल तैनात
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज सीजेपी के अभिजीत दीपके के बयान के बाद जंतर-मंतर की ओर आने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास भी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर नजर रख रहे है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रखा गया है।शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों के जुटने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर स्थिति नियंत्रित की थी। शनिवार को फिर प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही अतिरिक्त बल की तैनाती की है। जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई ।प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र से आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।
