बिहार चुनावो में बंपर वोटिंग, पहले चरण में 64.66 प्रतिशित मतदान

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग आज खत्म हो चुकी है।चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में अभी तक 64.66 फीसदी मतदान हुआ है। यह मतदान प्रतिशत बिहार के इतिहास का सबसे अधिक मतदान है।

बिहार विधानसभा मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे पहले चरण में कुल 45341 मतदान केंद्र हैं। अभी तक 41941 मतदान केंद्रों का डाटा अपडेट हुआ है, जिसका वोटिंग प्रतिशत 64.66 फीसदी है। कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 75 लाख थी बिहार चुनावो में महिला मतदाताओं ने अच्छी संख्या में भाग लिया। पहले चरण की मतदान प्रक्रिया में 143 शिकायतें प्राप्त हुई , जहाँ सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। बक्सर के ब्रह्मपुर मतदान केंद्र 56 और कुछ बूथ थे जिन पर शिकायत प्राप्त हुई। बिहार में मतदान के दिन एक करोड़ 96 लाख की जब्ती हुई है। आचार संहिता लगने के बाद से 117 करोड़ की जब्ती हुई है।

इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बिहार के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने पहले चरण के चुनाव संपन्न पर अपनी बात कही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में पहले चरण के मतदान संपन्न होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले फेज के मतदान में जनता का भारी उत्साह एनडीए के प्रति दिखा। शहर हो या गांव एनडीए के उम्मीदवार के प्रति लोगों में भारी उत्साह इस बात का सबूत है कि 14 नवंबर को एनडीए का प्रचंड जीत सुनिश्चित हो चुका है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे