गोडसे पर बयान दे कर बुरी तरह फसे बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह

दीपक झा। देश में हमेशा से दो विचारधारा की लड़ाई चलती आ रही है। एक तरफ जहां देशवासी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को देश भक्त मानते है, तो वही एक तरफ़ गोडसे को देश भक्त मानते हैं। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहना, कोई आज की ही बात नहीं है। बीजेपी के कई बड़े नेता नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताते हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है बीजेपी पर जो बीजेपी के पास सावरकर, नाथूराम गोडसे जैसे विचारधारा के लोगो को अपना आइडियल माना जाता है। दरअसल, बीजेपी नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह नाथूराम गोडसे को देश भक्त बता दिया। जिसके बाद से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, और बीजेपी नेता की गिरफ़्तारी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्य्मंत्री पुस्कर सिंह धामी को कारवाही करने की मांग कहा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देश भक्त बता ना एक बड़ा अपराध है। कांग्रेस पार्टी ने आगे कहा महात्मा गांधी के हत्यारे को देश भक्त कहना भारत के सविंधन पर हमला है, और नेहरु सरदार पटेल जैसे नेताओं के भावनाओ पर हमला है। इसलिए जल्द से जल्द कारवाही हो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातर बीजेपी पर हमला करते हुए। आरोप लगाते रहें की बीजेपी नफ़रत की राजनिति करती है, और उनकी पार्टी प्यार की राजनिति करती है।

About Post Author