भाजपा ने यूपी के इस जिलों में महिला को दिया दूसरी बार टिकट

परिवहन विभाग

भाजपा

भाजपा ने जिले में दूसरी बार महिला को टिकट दिया है। पार्टी ने अभी तक 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, इसमें कुमाऊं मंडल में तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है।


अभी तक नैनीताल जिले में महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस आगे रही थी, जबकि कुमाऊं के अन्य जिलों में भाजपा आगे रही थी। नैनीताल जिले में भाजपा ने वर्ष-2002 से केवल हल्द्वानी सीट से ही एक महिला प्रत्याशी को टिकट दिया था। वर्ष-2012 के विधानसभा चुुनाव में रेनू अधिकारी को प्रत्याशी बनाया था। 20 जनवरी को भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, इसमें नैनीताल जिले की छह में चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।


इसमें नैनीताल विधानसभा सीट से सरिता आर्या को टिकट दिया गया है। अगर कुमाऊं की बात करें तो अभी तक तीन महिला प्रत्याशियों को टिकट मिला है, जबकि एक महिला विधायक को टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा ने नैनीताल के अलावा सोमेश्वर से रेखा आर्या और पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से चंद्रा पंत को टिकट दिया गया है। इस बार गंगोलीहाट सीट से विधायक मीना गंगोला को टिकट नहीं दिया गया है। अब लोगों की कांग्रेस की लिस्ट पर नजर टिकी हुई है। इससे पता चलेगा कि कांग्रेस कितनी सीटों से महिला प्रत्याशी को चुुनाव में उतारती है।
दो विधानसभाओं के टिकट को लेकर कयासबाजी
हल्द्वानी। भाजपा ने नैनीताल जिले की लालकुआं और हल्द्वानी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सीटों पर कौन प्रत्याशी हो सकता है? इसको लेकर कयासबाजी होती रही। तमाम समीकरणों के आधार पर लोग कयास लगाते रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे