यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह को बनाया कानपुर का प्रभारी

पंकज सिंह

पंकज सिंह

( ग्रेटर नोएडा) आगामी लोकसभा चुवान को देखते हुए बीजेपी ने संगठन में बहुत बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इसमें नोएडा से विधायक और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को कानपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी। इसमें क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम बताए गए। लिस्ट में गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को प्रदेश सहप्रभारी का कार्यभार सौंपा है।
यूपी बीजेपी संगठन की नई लिस्ट में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा को बनाया गया है। जबकि रामप्रताप सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रभारी घोषित किया गया है।
बीजेपी ने जिला प्रभारियों में पश्चिम क्षेत्र से अमरोहा सत्यपाल पाल, बिजनौर हरिओम शर्मा, मुरादाबाद महानगर व मुरादाबाद राजेश यादव, शामली विकास अग्रवाल, सहारनपुर जिला डीके शर्मा, मेरठ जिला मयंक गोयल, नोएडा महानगर श्रीमती कान्ता कर्दम, गाजियाबाद महानगर व गाजियाबाद जिला मानवेन्द्र सिंह, बुलन्दशहर बंसत त्यागी को जिला प्रभारी बनाया गया है।

About Post Author