भारतीय किसान यूनियन की बैठक आज, राकेश टिकैत करेंगे आंदोलन का आगाज़

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) नोएडा से लेकर आगरा तक किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को संगठन के जिला कार्यालय बिरोंड़ी में किया जाएगा।

 इस बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी साधी ही आंदोलन की नई रणनीति का आगाज़ होगा। बैठक में संगठन के सभी किसान नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि किसान पिछले कई वर्षों से भूमि अधिग्रहण, मुआवज़े की दर, प्राधिकरण की नीतियों से नाराज चल रहे है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे