भाकियू अराजनीतिक ने मुरादनगर नगर पालिका का किया घेराव, अधिकारियों ने मानी मांगे

भाकियू अराजनीतिक ने मुरादनगर नगर पालिका का किया घेराव

भाकियू अराजनीतिक ने मुरादनगर नगर पालिका का किया घेराव

राजतिलक शर्मा। मंगलवार को मुरादनगर सरना पाइपलाइन के सफाई व्यवस्था रास्ते नाली निर्माण के लिए नगर पालिका मुरादनगर का घेराव भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने किया। जिसका नेतृत्व मास्टर मनोज नागर ने किया। मास्टर मनोज नागर ने कहा कि अगर 8 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो नगरपालिका का फिर से घेराव किया जाएगा जब तक समाधान नहीं होता है। इसी के साथ ही धरना प्रदर्शन भी जारी रहेगा। इसी के साथ ही नागर ने सभी लोगों से अपील की, उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक के पदाधिकारियों ने नगरपालिका के अधिकारी अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नगरपालिका के अधिकारियों कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया इसी के साथ ही धरना को समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता प्रमोद त्यागी, दीपक शर्मा, कृष्ण कुमा,र करण प्रताप,  अमरपाल शर्मा, पप्पू कश्यप, विकास त्यागी, सचिन त्यागी, सुंदर कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, इसी के साथ ही मास्टर मनोज नागर ने 15 मार्च को मेरठ में होने वाली महापंचायत के लिए सभी लोगों से चलने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि बुधवार को मेरठ में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसान-मजदूरों की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हजारों की संख्या में कल मेरठ में किसान और मजदूर इक्ट्ठा होंगे।

About Post Author