चंचल सैनी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जब विराट कोहली आउट हुए तो उनकी पत्नी अनुष्का बेहद ही परेशान हो गईं। इसी बीच अनुष्का के परेशान होने पर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से इस फाइनल मैच को जीता, और खिताब अपने नाम कर लिया। इसी बीच अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, जब इस फाइनल मुकाबले में विराट कोहली आउट हुए तो उस दौरान अनुष्का काफी परेशान नजर आईं। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट के आउट होने पर उनका रिएक्शन देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में अनुष्का काफी परेशान नजर आ रही हैं। इसी बीच विराट कोहली 49 रन पर आउट हुए। विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली स्टिव स्मिथ ने उनका कैच लिया। इसी बीच वो आउट हो गए, और फिर उन्हें मैदान से वापस लौटना पड़ा। जब स्मिथ ने विराट का कैच लिया तो अनुष्का शॉक रह गईं। ट्विटर पर उस दौरान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें अनुष्का का रिएक्शन देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा लगभग हर मैच के स्टेडियम में नजर आती हैं, और वो विराट कोहली को चियर करती रहती हैं। स्टेडियम से उनके रिएक्शन वायरल होते रहते हैं।


आपको बता दें कि दोनों ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर ही खबरों में बने रहते है। इसी बीच अब अनुष्का क्रिकेटर का रोल निभाएंगी। बतादें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 2007 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की थी। हालांकि वो लंबे समय से परदे से दूर चल रही हैं। लेकिन फैंस उनकी कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो एक क्रिकेट बेस्ड फिल्म में नजर आने वाली है।अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म चक्दा एक्सप्रेस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बेस्ड है। अनुष्का की आखिरी फिल्म साल 2018 जीरो में दिखाई दी थीं।

About Post Author