आईआईएमटी कॉलेज में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं बौद्धिक गोष्ठी का भव्य आयोजन

राजतिलक शर्मा

 (ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं बौद्धिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान रहीं, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज समूह के एमडी डॉ मयंक अग्रवाल ने किया।

समारोह के दौरान अकादमिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान “युवा और नागरिक कर्तव्य” विषय पर बौद्धिक गोष्ठी आयोजित की गई। अतिथियों ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और अपने नागरिक दायित्वों को निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. बबिता सिंह चौहान कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस के साथ ही क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम कॉलेज समूह के उप महानिदेशक डॉ हर्षित सिन्हा सहित कॉलेज के सभी डॉयरेक्टर के साथ सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे