अमित शाह का कांग्रेस पर तंज कहा, राहुल बाबा देश को बदनाम करने में बिजी

लवी फंसवाल। महाराष्ट्र के नांदेड़ में गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि राहुल बाबा विदेश जाकर देश को बदनाम करने में बिजी हैं। क्योंकि यहां भारत में उन्हें सुनने वाले बहुत ही कम बचे हैं। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा, और कहा कि आप दो नावों पर एक साथ सवार नहीं हो सकते।

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उस जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि राहुल गांधी तो विदेश जाकर देश को बदनाम करने में लगे हैं। क्योंकि यहां हमारे देश में उन्हें सुनने वाले बेहद ही कम लोग बचे हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा, और कहा कि आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते। मोदी जी की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है, और दूसरी तरफ राहुल गांधी हमारे देश को बदनाम करने और अपमानित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां नहीं बोलते हैं। विदेश जाते हैं और वहां बोलते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि देश में उन्हें सुनने वाले हम बहुत ही कम लोग बचे हैं। जानकारी दे दे कि राहुल गांधी हाल ही में विदेश यात्रा अमेरिका गए थे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।

About Post Author

आप चूक गए होंगे