राहुल मीणा ने पहले दोस्त की बीवी किया रेप, फिर आईआरएस के बेटी की हत्या…
प्रफुल्ल, ग्रेटर नोएडा
अलवर से अमर कॉलोनी की दर्दनाक कहानी प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा) राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ के निवासी राहुल मीणा ने पहले अपने दोस्त की बीवी के साथ रेप किया और फिर दिल्ली आकर आईआरएस की बेटी की हत्या कर दी। दअरसल, राहुल लुडो खेलता था जिसमें कभी वह हारता तो कभी जीतता था एक दिन राहुल ने खेल में पांच लाख रुपये जीत लिए और उसके दोस्त विष्णु ने केवल 90 हजार रुपये जीते। इसी के चलते विष्णु ने राहुल से पुछा कि तुमने 5 लाख रुपये कैसे जीते मैंने तो केवल 90 हजार रुपये ही जीते है। फिर विष्णु ने अपने जीते हुए 90 हजार राहुल को सौंप दिए और कहा कि मेरे पैसे से भी तुम्ह ही खेलो राहुल ने विष्णु के 90 हजार खेल में लगाए लेकिन बदकिस्मती से वह हार गया राहुल ने फिर अपने जीते हुए 5 लाख भी खेल में लगा दिए और धीरे-धीरे वह हारता चला गया सारे पैसे गवां।विष्णु के पैसे चुकाने के लिए राहुल लगातार मस्कत कर रहा था उसने अपना फोन बेच दिया उसने अपनी 10वीं व 12वीं की मार्कशीट बैच दी तमाम चीजें खेल में पैसा लगाने के लिए राहुल ने बेच दी। बहराल 21 अप्रैल को राहुल और विष्णु को अलवर शहर में एक शादी थी जिसमें विष्णु और राहुल एक ही बाइक पर दोनों सवार हुए शादी के मंडप के नजदीक पहुंच विष्णु ने राहुल से कहा कि एक काम करो ये बाइक को मेरे घर पहुंचा दो और चाबी मेरी पत्नी को दे देना। राहुल बाइक लेकर विष्णु के घर पहुंचता है विष्णु की पत्नी घर पर अकेली थी और वहां विष्णु की पत्नी के साथ रेप करता है। राहुल फिर विष्णु की पत्नी का मोबाइल लेकर वहां उसी बाइक से वह वहां से निकल पड़ता है। बाइक से वह मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहुंचता है इत्तेफाक से उसे वहां पर उसे ओमिनी कार दिखती है यह कार दअरसल शहर में एंबुलेंस के काम में आती थी राहुल ने कार मालिक से पूछा कि दिल्ली ले चलो कार मालिक से सौदा 6 हजार में होता है। सवारी दिल्ली के लिए बढ़ती है और अमर कॉलोनी पहुंचती है। राहुल अमर कॉलोनी से थोड़ा पहले उतर गया और ड्राइवर से बोला कि तुम रुको में पैसे लेकर आता हुं। राहुल वहां से भाग गया और ड्राइवर को पैसे भी नहीं दिए। अमर कॉलोनी के गेट से आईआरएस का घर थोड़ी दूरी पर था। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर राहुल दिखाई पड़ा। इसके बाद राहुल 6 बजकर 32 मिनट पर दुसरे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ता है। जहां दो शख्स पहले से खड़े थे वह राहुल से अनजान नहीं थे क्योंकि राहुल ने करीब 1 महीने पहले ही आईआरएस के घर से नौकरी छोड़ी थी। वह 8 महीने आईआरएस के घर पर घरेलू सहायक के तौर पर काम कर चुका था। इसके बाद राहुल इस कैमरे से गायब हो जाता है करीब 46 मिनट के बाद 7 बजकर 22 मिनट पर सीसीटीवी की तीसरी तस्वीर में राहुल दिखता है। राहुल वहां से गुजरता है। लेकिन तीनों तस्वीर में तीसरी में फर्क है राहुल पहले पीली शर्ट, काली पैंट और जूतों में था लेकिन तीसरी तस्वीर में राहुल की पैंट काली से सफेद हो गई है और जूतों की जगह चप्पल है वहीं उसने पिठु बैग भी पहना हुआ है जो की राहुल ने पहले नहीं पहना हुआ था। इस 46 मिनट के अंतराल में जब राहुल त्सवीर से गायब हुआ था उसी समय वह आईआरएस के घर में घुसा था। राहुल को यह पता था की अफसरअपनी पत्नी और बेटी के साथ सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक जिम के लिए जाताहै। इसी दौरान में चोरी कर लुंगा। अफसर ने गेट को बाहर से बंद कर ताला लगा दिया था आमतौर पर किस तरीके से हम घर के बाहर चाबी को छुपा कर किसी खास जगह पर रख दिया करते थे वैसे ही अफसर ने भी किया था लेकिन राहुल वहां पर पहले काम कर चुंका था तो नौकरों को उस खास जगह के बारे में जानकारी रहती थी राहुल को भी थी। राहुल ने दरवाजा खोलो और घर में घुसा लेकिन उस दिन अफसर की बेटी घर मे थी राहुल लड़की को देख घबरा गया क्योंकि राहुल की शिकायतों से तंग होकर अफसर ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। तभी राहुल ने सोचा की लड़की को मारना ही उचित होगा और उसने अफसर की बेटी को पहले पास में पड़े किसी भारी सामान का उपयोग कर उसके सिर पर मारा और फिर मोबाइल की चार्जिंग केबल से लड़की का गला घोट दिया। राहुल को पता था की घर में एक लोकर है जिसमें पैसे है राहुल लोकर के पास गया तो उसने देखा की इसमें तो फिंगरप्रिंट लगेगा राहुल ने लड़की को उसी अवस्था में उठाया खुन निकल रहा था लेकिन राहुल ने उसकी फिंगर को जब लोकर में लगाया तो वह काम नहीं की फिर राहुल ने लोकर को कैसे न कैसे करके तोड़ा और उसमें से 2.5 लाख रुपये निकाल लिए और घर से 7 बजकर 22 मिनट पर निकल गया। रोज की तरह अफसर और उसकी पत्नी घर से जाते और अपनी बेटी को लेकर भी जाते थे लेकिन केवल उसी दिन अफसर ने बेटी से कहा की तुम सुबह उठकर पढना लड़की ने बीटेक किया हुआ था और वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर थावह पहला दिन था जब लड़की को पिता ने कहा था कि तुम पढ़ाई करो और उसी दिन राहुल ने लड़की की जान ले ली।
