Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

शुगर लेवल कम करने के साथ ही जानिए काले अंगूर के और भी फायदें

काले अंगूर

काले अंगूर

छाया सिंह। अगर आप स्वस्थ है, तो आप अपने जीवन की हर एक परिस्थिति से लड़ सकते हैं। क्योंकिं एक अच्छा स्वास्थय ही हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ ही हमारे खानपान और रहन-सहन में भी बदलाव होने लगा है, साथ ही मार्केट में सीजनल फलों की भी भरमार देखने को मिल रही हैं। अंगूर इन्हीं फलों में से एक है, विटामिन सी से भरपूर अंगूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस समय बाजार में दो तरह के ज्यादातर अंगूर देखने को मिल रहें हैं जिसमें  काले व हरे रंग के अंगूर शामिल हैं। तो चलिए जानते क्या हैं, काले अंगूर के फायदे।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, काले अंगूर के सेवन से इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार व हमारी उम्र से जुड़ी आंखों की दिक्कतें, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाता हैं।

दिल का रखे ख्याल

दिल की सेहत के लिए भी काले अंगूर काफी लाभकारी होते हैं। काले अंगूर में मौजूद पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व दिल को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

डायबिटीज में असरदार

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, काले अंगूरों में एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होते हैं, व साथ ही इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

काले अंगूर हड्डियों को मजबूत करने में भी काफी सहायक होते हैं। इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल हड्डियों के लिए गुणकारी होता है, जो बोन डेंसिटी बढ़ाने सहायक होता है। साथ ही काले अंगूर में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम भी होता है। ऐसे में नियमित रूप से काले अंगूर खाने से हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

 


 

Exit mobile version